फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जगवीर की तलाश में एसओजी ने लखनऊ में डाला डेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जैतीपुर में सड़क उधाड़ने के मामले में मुख्य आरोपी जगवीर की तलाश में एसओजी ने लखनऊ में डेरा डाल दिया है। क्षेत्र से उसकी लोकेशन पुलिस को नहीं मिल पा रही है। शासन के निर्देश के बाद भी कार्रवाई नहीं होने से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े होने लगे हैं। ऐसे में एसपी ने खुद कमान संभाल ली है। दावा है कि जल्द ही जगवीर की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन

दो अक्तूबर की रात को सड़क उधाड़ने का मामला प्रकाश में आया था। शासन तक सड़क उखाड़ने का मामला पहुंचने के बाद मामले में केस दर्ज किया था। इसमें खुद को विधायक का प्रतिनिधि बताने वाले जगवीर समेत 15 से 20 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था।
पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उनसे पूछताछ में सामने आए सात अन्य लोगों पर भी कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। अफसरों ने केस के मुख्य आरोपी जगवीर की तलाश में एसओजी समेत तीन टीमों को लगाया है। फिर भी कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन

बताते हैं कि एसओजी ने लखनऊ में डेरा डाल दिया है, साथ ही गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। एसपी अशोक कुमार ने बताया कि जगवीर की गिरफ्तारी के लिए टीम लगी है। उसे जल्द ही टीम पकड़ लेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें