फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, अस्पताल में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बंडा। ऑपरेशन के बाद महिला की खून चढ़ाने के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया लेकिन बाद में पुलिस आने पर सुलहनामा हो गया।
विज्ञापन

मोहल्ला धर्मापुर निवासी सुरेंद्र कुमार राठौर दो दिन पूर्व अपनी पत्नी राखी देवी को प्रसव पीड़ा होने पर बंडा के एक निजी अस्पताल में लेकर गए थे। ऑपरेशन से महिला ने बच्चे को जन्म दिया। महिला के खून की कमी होने पर उसे खून चढ़ाया जा रहा था, तभी उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। परिवार के लोगों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

डॉक्टर की सूचना पर पुलिस और महिला के मायके वाले मौके पर आ गए और उन्होंने बताया कि उसके दो ऑपरेशन पहले भी हो चुके थे। महिला के पिता पति समेत दो अन्य परिवार के लोगों ने पुलिस को सुलहनामा दे दिया और शव लेकर चले गए। कार्यवाहक थाना प्रभारी वीके मौर्या ने बताया कि पुलिस मौके पर गई थी। दोनों पक्ष किसी पर कोई कार्रवाई नहीं करना चाहते थे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें