फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: तेज रफ्तार कार सड़क से उतरकर खेत में पलटी, सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत, बहन समेत तीन घायल

Sun, 08 Mar 2026 02:49 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर के मदनापुर क्षेत्र में रविवार को दर्दनाक हादसा हुआ। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई, जिससे सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत हो गई। हादसे में उनकी बहन और दो चचेरे भाई घायल हो गए। 
विज्ञापन
कार के आसपास खड़े ग्रामीण - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के मदनापुर कस्बा निवासी 24 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर सौरभ पाल की कार मदनापुर क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर गांव के पास नहरोसा मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में सौरभ की मौत हो गई। कार में सवार उनके दो चचेरे भाई हर्षित व आदित्य के अलावा बहन स्वाति घायल हो गई।   

विज्ञापन


मृतक के चाचा रामराज ने बताया कि सौरभ पाल ने बी-टेक किया था। वर्तमान में वह नोएडा की एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे। वह होली मनाने घर आए थे। रविवार की सुबह चचेरे भाई हर्षित, आदित्य और बहन स्वाति के साथ घूमने के लिए जलालाबाद की ओर जा रहे थे। कार खुद सौरभ पाल चला रहे थे। 

ग्रामीणों ने कार को किया सीधा
हर्षित उनके पास की सीट पर बैठे थे। जैसे ही कार बुधुवाना रोड पर सिकंदरपुर गांव के पास नहरोसा मोड़ पर पहुंचे। तभी किसी वाहन को बचाने के फेर में उनकी कार अनियंत्रित होकर खेत में घुसकर पलट गई। खेत में काम करने वाले हादसा देख दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने कार सीधी कर फंसे लोगों को बाहर निकालकर सीएचसी पहुंचाया। वहां सौरभ पाल को मृत घोषित कर दिया गया। हर्षित को प्राथमिक उपचार के बाद बरेली रेफर कर दिया गया है। आदित्य व स्वाति को मामूली चोट आई हैं। 
विज्ञापन


रामराज ने बताया कि मृतक सौरभ पाल दो भाइयों में बड़े थे। उनके पिता की बाजार में सराफे की दुकान है। सौरभ पाल की मौत से उनके पिता प्रेमपाल, भाई गौरव पाल, बहन सुरभि का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया है। परिजनों ने बताया कि सौरभपाल रविवार रात को ही नोएडा के लिए निकलने वाले थे, लेकिन काल ने उनकी जिंदगी छीन ली। मदनापुर थाना प्रभारी विश्वजीत सिंह ने कहा कि हादसा कैसे हुआ इसकी जानकारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें