फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशलसाइट्स पर डाली दी प्रशिक्षु चयन की फर्जी सूची

Wed, 04 Feb 2015 11:28 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 किसी ने सोशलसाइट्स पर प्रशिक्षु शिक्षक चयन की दूसरी सूची डाल दी। इसके शेयर करने का सिलसिला शुरू हुआ तो एक दिन में ही तमाम लोगों तक इस सूची की खबर पहुंच गई। इससे कई अभ्यर्थी बीएसए दफ्तर में नियुक्ति पत्र लेने के लिए पहुंचे, लेकिन उन लोगों को वहां पर निराशा हाथ लगी।
विज्ञापन

72,825 प्रशिक्षु शिक्षक चयन प्रक्रिया की दूसरी सूची का इंतजार कर रहे काउंसिलिंग करा चुके टीईटी पास बीएड डिग्री धारक इस समय अखबारों और टीवी चैनलों की खबरों से अपडेट रहते हैं। अधिकांश टीईटी पास अभ्यर्थी वाट्स एप एवं फेसबुक जैसी सोशलसाइट्स पर भी शिक्षक भर्ती से जुड़ी जानकारियां लेते रहते हैं। सोशलसाइट्स पर कुछ लोगों ने दूसरी चयन सूची का कट ऑफ डाल दिया। इससे बुधवार को तमाम अभ्यर्थियों ने बीएसए दफ्तर पहुंचकर नियुक्ति पत्र दिए जाने की बात कही, जबकि बीएसए का कहना है कि अभी तक उन्हें ही अनुमोदित चयन सूची नहीं मिली है।
हापुड़ जिले से आईं कोमल सिरोही, कानपुर से आए शिवशरण फर्रुखाबाद से आए शक्ति गंगवार, इलाहाबाद से आए ध्रुवकांत श्रीवास्तव, सहारनपुर से आईं शीनू शर्मा, गाजियाबाद से आए रामकुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि उन लोगों को सोशलसाट्स के जरिए ही दूसरी चयन सूची जारी होने की जानकारी मिली है। बताया कि यहां आकर पता चला कि अभी तक चयन सूची जारी ही नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें