शाहजहांपुर में एक पंप पर बाइक में पेट्रोल डलवाते लोग। संवाद
शाहजहांपुर। पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी सोमवार को भी जारी रही। 11 दिन में पेट्रोल पर 7.14 रुपये और डीजल पर 7.51 रुपये बढ़ाए गए हैं। इसके चलते विभिन्न सेक्टर में उत्पादों में महंगाई के असर की आशंका से लोग परेशान हैं।
खाड़ी देशों में युद्ध के चलते 14 मई के बाद से पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी प्रारंभ हुई थी। इसके चलते पेट्रोल का रेट 101.72 और डीजल 95.21 रुपये प्रति लीटर हो गया। नौशाद कुरैशी ने बताया कि पेट्रो पदार्थ की बढ़ोतरी से महंगाई की मार आमजन पर पड़ने लगी है। खिरनीबाग निवासी गौरव त्रिपाठी ने बताया कि रोजाना दाम बढ़ाना उचित नहीं है। एक बार में दाम बढ़ाए जाएं।
जितेंद्र कुमार ने बताया कि महंगाई के साथ ही कुछ पंपों पर पेट्रोल तक नहीं दे रहे हैं। व्यापारी रोहित अग्रवाल ने बताया कि डीजल महंगा होने से माल ढुलाई की लागत बढ़ेगी, जिसका असर रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं पर पड़ेगा। फल, सब्जी, अनाज समेत अन्य जरूरी सामानों के दाम बढ़ सकते हैं। पहले से महंगाई की मार झेल रहे परिवारों के लिए यह बढ़ोतरी अतिरिक्त बोझ साबित होगी।
ऐसे बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम
तिथि पेट्रोल प्रति लीटर डीजल प्रति लीटर
14 मई 94.58 रुपये 87.67 रुपये
15 मई 97.39 रुपये 90.63 रुपये
19 मई 98.26 रुपये 91.58 रुपये
23 मई 99.12 रुपये 92.50 रुपये
25 मई 101.72 रुपये 95.21 रुपये