फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फानी बाबा ने बल्लिया गांव में जमाई धूनी

Mon, 30 Mar 2015 11:57 PM IST
रोजा, शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लिया पंचायत घर परिसर में सोमवार की दोपहर से बाबा 24 घंटे के लिए बर्फ  पर धूनी रमाए हुए हैं। जिससे वहां मेले जैसा माहौल है। लोग चढ़ावा चढ़ा रहे हैं। हैरत की बात यह है कि रोजा थाने से महज चंद कदम दूर यह सब हो रहा है, लेकिन स्थानीय पुलिस को इसकी भनक तक नहीं है। बाबा मंगलवार दोपहर दो बजे के बाद ही बर्फ से उठेंगे।
विज्ञापन

गढ़मुतेश्वर से आए बाबा धर्मानंद के चेलों ने बताया कि बाबा ने सोमवार की दोपहर दो बजे समाधि ली है और मंगलवार दोपहर दो बजे तक समाधि की अवस्था में ही रहेंगे। इस दौरान बाबा मौन रहते हैं। समाधि से उठने के बाद जो लोग शारीरिक व मानसिक रूप से परेशान रहते हैं उनको दुआ देते हैं। इससे असाध्य रोग दूर हो जाएंगे। बाबा के चेलों के इस प्रचार से इलाके की सैकड़ों महिलाएं गांव पंचायत घर के परिसर में पहुंच गईं और आननफानन में भारी भी जमा हो गई और चढ़ावा भी आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें