फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजा रेलवे अस्पताल में सांपों का डेरा, दहशत में कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रेलवे अस्पताल रोजा का हाल बहुत खराब है। जहां एक ओर अस्पताल एंटी रैबीज और टिटनेस के इंजेक्शन की कमी से जूझ रहा है। वहीं दूसरी तरफ रेलवे अस्पताल में आए दिन सांप और जहरीले कीड़े निकलना आम बात हो गई है। रविवार को भी अस्पताल में एक सांप निकल आया, जिससे कर्मचारी दहशत में आ गए। इससे पहले स्टेशन अधीक्षक को एक सांप ने काट लिया था, जो इलाज के बाद ठीक हो पाए। इस अस्पताल के आसपास काफी गंदगी है। बड़ी-बड़ी घास उगी हुई है और गड्ढों में गंदा पानी भरा रहता है। सोमवार को जब डिस्पेंसरी रूम में एक सांप निकला तो अस्पताल कर्मियों में हड़कंप मच गया। आनन -फानन में अस्पताल कर्मी बाहर निकल आए और उसको मारने की कोशिश की, लेकिन सांप दीवार में घुस गया। डॉ. संजय राय ने सेक्शन इंजीनियर अनिल कुमार नीरज को सूचना दी, उन्होंने अपने कर्मचारियों को भेजकर खिड़की, दरवाजे लॉक कराएं और अस्पताल परिसर में जो छेद से उनको सीमेंट से भरवाकर बंद कराया। लेकिन अभी भी अस्पताल कर्मियों में दहशत बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें