आरसी मिशन थाना पुलिस की गिरफ्त में तस्कर प्रभु शाह। स्रोत: पुलिस
शाहजहांपुर। आरसी मिशन थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार दोपहर मुखबिर की सूचना पर लखनऊ-बरेली हाईवे पर सरायकाइया जाने वाले मार्ग पर बंद दुकान के पास घेराबंदी की। पुलिस ने नेपाल राज्य के जिला पर्सा के थाना पौखरनिया क्षेत्र के बैरिया बिरता गांव निवासी मादक पदार्थ तस्कर प्रभु शाह को गिरफ्तार किया।
सीओ सिटी पंकज पंत ने बताया कि तस्कर के कब्जे से एक किलो 23 ग्राम अफीम मिली है। पूछताछ में तस्कर ने बताया है कि वह वर्तमान में अपनी पुत्री के साथ ग्राम झज्जरी थाना इनरवा जिला पश्चिमी चंपारण बिहार में रहता है। अफीम मोतिहारी जिला बिहार से लाकर थाना फरीदपुर (बरेली) के ग्राम नगरिया विक्रम निवासी
राजू को देने के लिए जा रहा था। राजू को उसने शाहजहांपुर बुलाया था, लेकिन वह नहीं पहुंचा। इस काम के बदले उसे 10 हजार रुपये मिलने थे। संवाद