फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: एसआईआर के कारण अटका स्मार्ट रोड का निर्माण

विज्ञापन
मघईटोला से राष्ट्रीय राजमार्ग को जाने वाली जर्जर सड़क। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राज्य स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत केरूगंज से मघईटोला होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग तक 25 करोड़ की लागत से बनने वाली स्मार्ट रोड का कार्य शुरू नहीं हो सका है। एसआईआर कार्य में अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगी होने की वजह से सर्वे का कार्य पूरा नहीं हुआ है। इस वजह से स्थिति जस की तस बनी है।
विज्ञापन

करीब चार माह पहले केरूगंज मघईटोला से दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग को जोड़ने के लिए 2.2 किमी लंबी स्मार्ट रोड बनाने की स्वीकृति मिली थी। लागत 25 करोड़ रुपये हैं। कार्यदायी संस्था पीडब्ल्यूडी ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। ऐसे में अब कार्य जल्द ही शुरू होने की उम्मीद थी। कार्य को लेकर पीडब्ल्यूडी और नगर निगम को संयुक्त रूप से सर्वे करना है।
नगर निगम और पीडब्ल्यूडी के अधिकारी और कर्मचारी फिलहाल एसआईआर कार्य में व्यस्त हैं। सर्वे का कार्य पूरा होने पर ही अतिक्रमण हटाया जाएगा। इसके बाद स्मार्ट रोड का निर्माण शुरू हो पाएगा।
विज्ञापन




जाम से मिलेगी निजात

स्मार्ट रोड का निर्माण होने से केरूगंज, पक्के पुल और राजघाट पर जाम की समस्या से मुक्ति मिल जाएगी। केरूगंज से सीधे वाहन राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंच जाएंगे। वाहनों को शहर के अंदर नहीं घुसना पड़ेगा। चौड़ीकरण होने से भारी वाहन भी आसानी से निकल जाएंगे। केरूगंज बाजार में सामान लादकर वाहन आसानी से आ सकेंगे।




जल्द ही स्मार्ट रोड का पीडब्ल्यूडी और नगर निगम की टीम के साथ संयुक्त सर्वे कराया जाएगा। अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया के बाद स्मार्ट रोड का निर्माण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


- डॉ. बिपिन कुमार मिश्र, नगर आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें