फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बरतारा के पास पेड़ से टकराई स्लीपर बस, चालक की मौत

Sat, 22 Apr 2023 01:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नेशनल हाईवे पर बरतारा गांव के पास तेज रफ्तार स्लीपर बस अनियंत्रित होकर खोखे को तोड़ते हुए पेड़ से टकरा गई। हादसे में बस का चालक राजू सिंह निवासी जयसिंह पुरा, वार्ड नं. 14 जयपुर (राजस्थान) केबिन में फंस गया। उसे बमुश्किल क्रेन से केबिन तोड़कर निकाला गया। राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।बृहस्पतिवार रात करीब 12 बजे लखनऊ की ओर जा रही स्लीपर टूरिस्ट बस का चालक राजू सिंह नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित बस बरतारा के पास सड़क किनारे रखे खोखे को रौंदते हुए पेड़ से टकरा गई। हादसे के बाद सवारियों में चीख-पुकार मच गई। चालक राजू सिंह बस के केबिन में फंस गया। आसपास के लोग जाग गए और मौके की ओर दौड़ पड़े। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों की सहायता से बस के चालक को निकालने का प्रयास किया गया। सफलता न मिलने पर पुलिस ने क्रेन मंगाईं। क्रेन से बस के केबिन को तोड़कर चालक को निकाला गया। पुलिस ने चालक राजू को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा। जहां उसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन


यात्रियों को आईं मामूली चोटें
डबल डेकर बस में करीब 20 से 25 यात्री सवार थे। हादसे के बाद सवारियों में चीख-पुकार मच गई। हालांकि, सभी को मामूली चोटें आईं हैं। हादसे के बाद सभी सवारियां अपने निजी वाहनों से अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें