शाहजहांपुर। युवाओं का कौशल निखारने के लिए कौशल विभाग विभाग की ओर से वर्ष 2024 में 3908 के लक्ष्य के सापेक्ष 2944 युवाओं को विभिन्न ट्रेड में प्रशिक्षित किया गया। 964 युवा किन्हीं कारणों से प्रशिक्षण नहीं ले पाए। अब नए लक्ष्य का इंतजार किया जा रहा है।
सीएम डैश बोर्ड में विभाग को ए प्लस की श्रेणी मिली है। एमआईएस मैनेजर शोभना दीक्षित ने बताया कि कौशल विभाग की ओर से जिले में सिलाई-कढ़ाई, इलेक्ट्रानिक्स, हस्त शिल्प, ब्यूटी पार्लर, कृषि, हेल्थ केयर आदि क्षेत्र में प्रशिक्षण दिया गया। अब विभाग की जिम्मेदारी है कि प्रशिक्षित युवाओं को प्लेसमेंट के माध्यम से रोजगार दिलाया जाए। इसके लिए विभाग की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं। इस वर्ष का अभी तक लक्ष्य नहीं आया है। विभाग की ओर से शासन की ओर से लक्ष्य का इंतजार किया जा रहा है। लक्ष्य आने पर फिर से पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू होगी और युवाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। कौशल विभाग पिछले सत्र में प्रशिक्षित युवाओं से लगातार संपर्क में हैं। नोडल अधिकारी सीडीओ डॉ. अपराजिता सिंह ने बताया कि प्रशिक्षित युवाओं को बेहतर रोजगार के विकल्प दिलाने के लिए प्लेसमेंट दिलवाया जाएगा।
कारिका