फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ककराकलां में मिला कंकाल, कुत्तों ने खींचा बोरा तब पड़ी नजर

Thu, 14 Dec 2023 01:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार के मोहल्ला ककराकलां में विद्युत उपकेंद्र के पास नगर निगम के निष्प्रोज्य कूड़ेदान के पास मंगलवार शाम बोरी में कंकाल मिला। कुत्तों ने बोरा खींचा तब लोगों की नजर पड़ी। पुलिस ने कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

कंकाल महिला का है या पुरुष का है, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस का मानना है कि कुछ लोगों ने कब्रिस्तान पर कब्जा कर मकान बना लिए हैं। खोदाई में कंकाल निकलने पर बोरे में बंद कर कूड़ेदान डाल दिया होगा। एसपी सिटी सुधीर जायसवाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

डैम के पास भी मिला था शव, नहीं लग सका सुराग
-चौक कोतवाली क्षेत्र के अजीजगंज डैम के पास 20 नवंबर को नदी के किनारे 25 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला था। पुलिस ने शुरुआत में हार्ट अटैक से मौत होना बताया था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत होने की बात सामने आई थी। पुलिस ने दोबारा से पोस्टमार्टम कराया जिसमें भी डूबने से मौत होने की पुष्टि हुई थी। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें