फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मालगाड़ी के इंजन के छह पहिये पटरी से उतरे

Thu, 28 Dec 2023 12:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
रोजा में डिरेलमेंट हुए इंजन के चक्के। स्रोत जागरुक पाठक
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रोजा रेलवे यार्ड में बुधवार सुबह 5:55 बजे रेल इंजन के छह पहिये पटरी से उतर गए। सवा नौ बजे इंजन को पटरी पर लाया जा सका। हालांकि, रेल यातायात पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा।
विज्ञापन

मालगाड़ी यार्ड से रेलवे स्टेशन आ रही थी। इस दौरान चालक को पहिये उतरने का आभास हुआ। उन्होंने तुरंत इंजन रोककर पॉवर केबिन को सूचना दी। इसके बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे। इंजीनियरिंग विभाग की टीम ने इंजन के पहियों को पटरी पर लाने का प्रयास किया। पूरे मामले की ज्वाइंट रिपोर्ट बनाई गई है। दूसरी ओर रेलवे के डॉ. संजय राय ने चालक समेत अन्य के खून का सैंपल लिए हैं, जिन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा।


कोहरे का असर, अप-डाउन की ट्रेनें देरी से आईं
-कोहरे का असर अप और डाउन लाइन की ट्रेनों पर पड़ा है। बुधवार को अप लाइन की गरीब नवाज एक्सप्रेस ढाई घंटे, अवध आसाम करीब 45 मिनट देरी से पहुंची। डाउन लाइन की अमरनाथ एक्सप्रेस ढ़ाई घंटे, सियालदाह एक्सप्रेस एक घंटा, कानपुर सुपरफास्ट तीन घंटा, हावड़ा मेल तीन घंटे, जननायक एक्सप्रेस तीन घंटे विलंब से आई। इसके चलते यात्रियों को काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें