फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: अग्निकांड में छह छप्परदार घर जलकर नष्ट, महिला झुलसी

विज्ञापन
मिर्जापुर में नई बस्ती में घर जलने के बाद सामान देखते पीड़ित। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
मिर्जापुर। बदायूं-फर्रुखाबाद मार्ग पर सामाजिक वानिकी प्रभाग की नर्सरी के पास बसी नई बस्ती में मंगलवार को दोपहर चूल्हे से उठी चिंगारी ने भीषण अग्निकांड का रूप ले लिया। आग से छह छप्परदार घर जलकर राख हो गए। आग से घरों में रखा खाने-पीने का सामान और नकदी समेत सब कुछ जलकर राख हो गया और एक महिला झुलस गई।
विज्ञापन


नई बस्ती निवासी भारत सिंह के पुत्र राजीव कुमार के यहां मंगलवार को दोपहर खाना बन रहा था। इस दौरान उनके घर के छप्पर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटों ने पड़ोस में रहने वाले राजीव के भाइयों गिरीश, महावीर, आदेश, आर्येंद्र के घरों को भी अपने आगोश में ले लिया।
पड़ोसी रामलाल के घर में भी आग लग गई। आग लगने के दौरान बक्से में रखी भारत सिंह की दोनाली बंदूक जल गई और उसके कारतूस दगने से बस्ती में हड़कंप मच गया।
जलते हुए घरों से फायर होते देख ग्रामीण आग बुझाने के लिए आगे नहीं बढ़ सके। इस कारण कुछ ही देर में घरों में रखा खाने-पीने का सामान, नकदी, बिस्तर, अनाज आदि सबकुछ जलकर राख हो गया। आग से सामान बचाने का प्रयास करने पर रामलाल की पत्नी मुन्नी देवी झुलस गईं। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

मुन्नी देवी के घर में रखे 15 हजार रुपये और सारा सामान जल गया। बस्ती के राजीव कुमार के घर में रखे 30 हजार रुपये, गिरीश के घर में रखे जेवर और महावीर के 15 हजार रुपये नकद सहित जेवर जल गए। अभी नुकसान का जायजा लेने राजस्व विभाग का कोई कर्मचारी माैके पर नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें