फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पनीर के छह, पेड़ा, मिश्रित दूध का एक-एक नमूना मिला अधोमानक

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। खाद्य पदार्थों के नमूनों के अधोमानक और असुरक्षित पाए गए हैं। ये नमूने पिछले दो महीने में अलग-अलग स्थानों से लिए गए थे। इनकी रिपोर्ट लखनऊ स्थित प्रयोगशाला से प्राप्त हुई है।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त विजय कुमार वर्मा ने बताया कि प्रयोगशाला की रिपोर्ट के अनुसार ग्राम हथौड़ा बुजुर्ग से सॉफ्टी आइसक्रीम होल का नमूना अधोमानक पाया गया। तिलहर से आइसक्रीम वर्नाल स्टिक अधोमानक व असुरक्षित पाई गई है। इसी तरह से मेन बाजार जलालाबाद से पनीर के लिए दो नमूनों में एक अधोमानक और दूसरा असुरक्षित मिला है। जलालाबाद की खोया मंडी से खोया, मेन बाजार जालालाबाद, दलेजगंज, जरियनपुर तिराहा, निजामगंज तिलहर, निगोही (पुवायां रोड) से लिए गए पनीर के नमूने अधोमानक पाए गए हैं। बिलसंडा शेर बंडा से लौंज का नमूना लिया गया था। इसमें ब्राह्य पदार्थ का मिला होना तथा अधोमानक पाया गया। नवाबपुर गंगा में पेड़ा, बाईपास तिराहा तिलहर से मिश्रित दूध, अटसलिया से बेसन, मस्जिदगंज से लिया घी का नमूना अधोमानक, बरुआ पट्टी सनायक सदापुर से काली मिर्च का नमूना अधोमानक और असुरक्षित, आनंदपुरम कॉलोनी से छेना में ब्राह्य पदार्थ का मिला होना तथा अब्दुल्लागंज जलालाबाद से लिए गए बिस्कुट का नमूना मिसब्रांडेड मिला है। सहायक आयुक्त विजय कुमार वर्मा ने बताया कि रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद अब आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें