फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: खुटार में दो सड़क हादसों में छह लोग घायल, तीन की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार। अलग-अलग हादसों में छह लोग घायल हो गए। तीन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

मोहल्ला बगियानाथ निवासी राजेश कुमार लखीमपुर खीरी जिले के थाना मैगलगंज क्षेत्र के गांव छोटेलालपुर निवासी रिश्तेदार रामआसरे के साथ बाइक से बृहस्पतिवार को मोहम्मदी में अपने चाचा से मिलने गए थे। शाम को सात बजे वह घर आ रहे थे। दूसरी ओर पुवायां के गांव विक्रमपुर निवासी अरविंद कुमार बाइक से कहीं जा रहे थे।
रामपुर कलां में दोनों बाइकों की टक्कर हो गई। हादसे में बाइकों पर सवार तीनों लोग गंभीर घायल हो गए। तीनों को सीएचसी से राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में पुवायां के गांव दियूरिया निवासी आदेश कुमार, सुभाष और खुटार के गांव सुजानपुर निवासी गौतम बाइक से जा रहे थे। बृहस्पतिवार रात साढ़े आठ बजे पुवायां रोड पर बैठे छुट्टा पशुओं से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में घायल सुभाष की हालत गंभीर होने के कारण राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि रामपुर कलां के पास हुए हादसे में तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें