हादसे के बाद मौके पर खड़े यात्री
- फोटो : संवाद
हादसे की सूचना पर एसपी देहात दीक्षा भांवरे अरुण, सीओ तिलहर ज्योति यादव भी मौके पर पहुंची। क्रेन मंगाकर बस को किनारे कराकर करीब एक घंटे के बाद जाम को खुलवाया गया है। बताते हैं कि बस का चालक शराब के नशे में था। हादसे के बाद चालक मौके से भाग गया है।
सर्दी में कांपे श्रद्धालु
हादसे के बाद श्रद्धालुओं को बस से निकालकर सड़क किनारे बैठा दिया गया। हाईवे पर सर्द हवा में वह परेशान हो गए। सर्दी के चलते श्रद्धालु कांप गए। इस बीच उनके लिए आग जलाकर तापने का इंतजाम किया गया, साथ ही दूसरी बस का इंतजाम कर उन्हें भिजवाया जाएगा।
सीओ तिलहर ज्योति यादव ने बताया कि हादसे में छह लोग घायल हुए हैं। उन्हें अस्पताल भिजवाया गया है। शेष लोगों के लिए दूसरी बस का इंतजाम कर उन्हें गंतव्य के लिए पहुंचाया जाएगा।