फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बैलगाड़ी से टकराकर ई-रिक्शा पर सवार महिला समेत छह लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कलान। अब्दुल्लानगर मार्ग पर रविवार को सुबह करीब पांच बजे एक ई-रिक्शा सामने से आ रही बैलगाड़ी से टकरा गया। हादसे में ई-रिक्शा पर सवार महिला समेत छह लाेग घायल हो गए। हादसे के बाद ई-रिक्शा मौके पर छोड़कर उसका चालक भाग गया।
विज्ञापन

हादसे के वक्त अब्दुल्लानगर गांव के लोग दिल्ली से मेहनत मजदूरी कर भोर में यहां आने पर ई-रिक्शा से अपने घर लौट रहे थे। घायलों में ई-रिक्शा पर सवार नीलेश और राहुल की पत्नी अंजलि की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं। गंभीर घायल दोनों लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी शिवदीन वर्मा ने बताया कि ई-रिक्शा पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है, लेकिन अभी इस मामले में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। संवाद
-
सड़क हादसे में जीजा-साली गंभीर घायल

खुटार (शाहजहांपुर)। पीलीभीत के थाना सेहरामऊ उत्तरी के गांव धनेगा निवासी 19 वर्षीय इकबाल की ससुराल लखीमपुर के गांव संसारपुर में है। रविवार को इकबाल अपनी साली 17 वर्षीय सलोनी के साथ स्कूटी से ससुराल से घर लौट रहे थे। खुटार-पूरनपुर रोड पर ओवरब्रिज के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक को बचाने में उनकी स्कूटी अनियंत्रित होकर रोड पर गिर गई। हादसे में इकबाल और सलोनी गंभीर घायल हो गए। 108 सेवा की एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी लाया गया। हालत गंभीर होने के कारण घायलों को राजकीय मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें