फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: युवक को रंजिशन अगवा कर पीटने पर हिरासत में लिए गए छह लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। लखनऊ-दिल्ली हाईवे की सरऊ पुलिया के एक ढाबे के पास मंगलवार रात पुरानी रंजिश में युवक को अगवा कर पीटने और उसे पिस्टल दिखाकर जबरन वीडियो बनाने के मामले में पुलिस ने बुधवार को संदेह के आधार पर छह लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस उनसे पूछताछ करने के साथ आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

मोहल्ला बनवारीपुर निवासी पार्थ शर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर गुरगवां कॉलोनी निवासी मंथन गुप्ता और सिंह कॉलोनी के अभिराज ठाकुर समेत अन्य अज्ञात लोगों पर रंजिशन पीटने, धमकाने और अपने साथी बाबूदीन को जबरन वाहन में बिठाकर अपहृत कर ले जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई।
पार्थ के अनुसार मंगलवार शाम वह अपने साथी संदीप कुशवाह और बाबूदीन के साथ ढाबे पर खाना खाने जा रहे थे। इसी दौरान एक कार ने उनकी ओवरटेक कर उनकी बाइक रोक ली। खतरा भांपकर वह भाग गए। आरोपियों ने संदीप पर हमला किया तो वह भी भाग गए, लेकिन आरोपियों ने बाबूदीन को जबरन अपने वाहन में डाल लिया और भाग गए।
विज्ञापन

आरोपी बाबूदीन को फरीदपुर की ओर ले गए। सूचना पाकर पुलिस ने वाहन का पीछा किया। आरोपियों ने बाबूदीन को पीटकर छोड़ दिया। बाद में बाबूदीन ने पुलिस को अपने अपहरण में इस्तेमाल किए गए वाहन का नंबर बताया।
पार्थ के अनुसार आरोपियों ने उनके साथियों को पिस्टल दिखाकर गोकशी कराने की बात जबरन कहलाई और उसका वीडियो भी बना लिया। सीओ विदुष सक्सेना ने बताया कि हिरासत में लिए गए लोगों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। उन्होंने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें सर्विलांस समेत अन्य माध्यमों से उनका सुराग लगा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें