फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: छह अधिकारी और 32 कर्मचारी मिले अनुपस्थित, एक दिन का वेतन रोका

Wed, 10 Jul 2024 03:50 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सीडीओ डॉ. अपराजिता सिंह ने मंगलवार को विकास भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान छह अधिकारी और 32 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। सीडीओ ने सभी का एक दिन का वेतन रोकने के साथ तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सीडीओ ने मंगलवार को सुबह 10:10 बजे विकास भवन में बने कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दाैरान कृषि रक्षा अधिकारी संजय कुमार, अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग दुष्यंत प्रताप, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक उप्र सहकारी समितियां अखिलेश प्रताप सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी बाबूलाल व इसी पद पर कार्यरत अनार सिंह, सहायक अभियंता लघु सिंचाई नरेंद्र कुमार अपने-अपने कार्यालयों से अनुपस्थित पाए गए।
जिला पंचायत राज अधिकारी के कार्यालय में 14 कर्मचारी, ग्रामीण अभियंत्रण कार्यालय में चार कर्मचारी, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक कार्यालय में पांच कर्मचारी, लघु सिंचाई विभाग में दो कर्मचारी, जिला कृषि रक्षा कार्यालय में दो कर्मचारी, जिला युवा कल्याण में एक कर्मचारी, उद्यान विभाग में एक कर्मचारी, कार्यालय जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालय में दो कर्मचारी अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें