फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश व समाज के मुद्दों पर निरंतर कार्य करता आ रहा अभाविप : भूपेंद्र

Wed, 10 Jul 2024 03:48 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
अभाविप की गोष्ठी में मौजूद छात्र-छत्राएं। स्रोत : संस्था
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के 76वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में वैचारिक गोष्ठी हुई। इसमें वक्ताओं ने परिषद के कार्यों से अवगत कराया।
विज्ञापन

संजय कुमार सरस्वती विद्या मंदिर में मुख्य वक्ता राष्ट्रीय कार्यकारिणी परिषद के विशेष आमंत्रित सदस्य डॉ. भूपेंद्र सिंह ने कहा कि अभाविप द्वारा प्रवेश, परीक्षा, शुल्क, परिणाम जैसे छात्रों के मुद्दों को उठाने के साथ उनको हल कराने का कार्य किया जाता है। देश व समाज के मुद्दों पर निरंतर कार्य किया जा रहा है। मुख्य अतिथि आरएसएक के विभाग प्रचारक धर्मेंद्र धवन, कार्यक्रम अध्यक्ष संजीव वार्ष्णेय, महानगर मंत्री रौनक पाल, कार्यक्रम संयोजक राजन ठाकुर ने भी विचार रखे। इस मौके पर विभाग संगठन मंत्री आकाश, जिला प्रमुख बृजेश, प्रांत सह मंत्री श्रुति गुप्ता, जिला एसएफएस संयोजक आकाश मैसी, महानगर सह मंत्री अभिषेक पांडेय, महानगर डिग्री कॉलेज प्रमुख आशीष भदौरिया, आनंद स्वरूप सक्सेना, अहम, अनुज गुप्ता आदि मौजूद रहे।
जलालाबाद में आयोजित गोष्ठी में मुख्य अतिथि पश्चिमी उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय कार्यकारिणी के सदस्य तथा विचार प्रमुख सुशील कुमार ने कहा कि विद्यार्थियों को चरित्र निर्माण के साथ स्वावलंबी बनना चाहिए। इस मौके पर अभाविप प्रांत शोध कार्य प्रमुख डॉ. विकास शर्मा, कार्यक्रम अध्यक्ष व खेलो भारत प्रमुख रविकांत शुक्ला, पूर्व जिला संयोजक संजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें