फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दुपट्टे और चादर बांधकर वन स्टॉप सेंटर से भागीं छह लड़कियां, रात में यहां से हुईं बरामद

Thu, 23 Jan 2025 09:18 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर में बुधवार शाम वन स्टॉप सेंटर से छह लड़कियां भाग गई। इससे पुलिस विभाग में खलबली मच गई। पुलिस ने उनकी तलाश शुरू की। रात में सभी लड़कियां जलालाबाद मार्ग पर मिलीं। 
विज्ञापन
खिड़की में दुपट्टे और चादर बांधकर नीचे उतरी थीं लड़कियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के चौक कोतवाली के नवादा इन्देपुर स्थित वन स्टॉप सेंटर से बुधवार की शाम करीब सात बजे छह लड़कियां खिड़की की सरिया मोड़कर दुपट्टा और चादर के सहारे नीचे उतरकर भाग गईं। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने उन्हें जलालाबाद रोड से बरामद कर लिया।

विज्ञापन


विभिन्न अपराधों में लिप्त होने या बयान आदि के लिए लड़कियों को वन स्टॉप सेंटर पर रोका जाता है। बुधवार शाम को वहां से छह लड़कियां कमरे की खिड़की में चादर और दुपट्टे को बांधकर एक एक कर रस्सी से उतर गईं और फरार हो गईं । जानकारी में आने के बाद पुलिस विभाग में खलबली मच गई। एसपी सिटी संजय कुमार भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे और जांच शुरू की। वहां पर खिड़की से चादर और दुपट्टे भी लटके मिले।

इस बीच आसपास के थानों को अलर्ट किया गया। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद जलालाबाद मार्ग से उन्हें बरामद कर लिया। सभी ने बताया कि गंदगी के कारण वे यहां से चले गईं थीं। सीओ सिटी पंकज पंत ने बताया कि लड़कियां नाराज होकर चली गईं थीं। उन्हें बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन


मामले में बड़ी लापरवाही, होगी जांच
अधिकारियों की माने तो ये लड़कियां काफी समय से यहां पर रह रहीं थीं। कुछ अभी जल्दी ही रहने आईं थीं। मामले में किसकी लापरवाही रही है, इसकी जांच की जाएगी। साथ ही दोषियों पर गाज भी गिर सकती है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें