शाहजहांपुर। नगर निगम कार्यालय में संभव के तहत मंगलवार को जनसुनवाई का आयोजन हुआ। नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। कुल छह शिकायतें आईं। सभी का संबंधित अधिकारियों के माध्यम से मौके पर समाधान करा दिया गया।
इसमें साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल की आपूर्ति, प्रकाश बिंदु, नाली निर्माण एवं कर विभाग की शिकायतें आईं। इस दौरान सहायक नगर आयुक्त राजकुमार गुप्ता, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कुमार मिश्रा, महाप्रबंधक जल विजय नारायण मौर्य, कर अधीक्षक विजय कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद