फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाणिज्य कर विभाग की एसआईटी ने किया होजरी प्रतिष्ठान पर सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। वाणिज्य कर विभाग की बरेली स्थित विशेष अनुसंधान टीम (एसआईटी) के अधिकारियों की टीम ने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) कर अपवंचन के संदेह में बृहस्पतिवार को कटिया टोला स्थित कन्हैया होजरी प्रतिष्ठान पर छापा मारा। राज्य वस्तु एवं सेवा कर (एसजीएसटी) की उपायुक्त नीरा श्रीवास्तव के नेतृत्व में तीन टीमें बनाकर सभी गोदामों में स्टॉक का एक साथ सत्यापन शुरू कर दिया गया जो देर रात तक जारी रहा।
विज्ञापन

दिन में करीब 11 बजे 40 से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों को लेकर कई वाहन होजरी प्रतिष्ठान पर एक साथ पहुंचे। उस वक्त तमाम खुदरा दुकानदार थोक में होजरी का सामान लेने के लिए अलग-अलग गोदामों में मौजूद थे और काउंटरों पर उनके कैशमेमो बनाने का काम हो रहा था। अधिकारियों ने काउंटरों पर मौजूद कर्मचारियों को अपना काम यह कहते हुए जारी रखने को कहा कि वह सालाना सर्वे के लिए आए हैं। इस बीच, उपायुक्त नीरा श्रीवास्तव ने अधिकारियों की तीन टीमें बनाईं। उन्होंने दो टीमों को प्रतिष्ठान और उसके पीछे बने गोदाम के स्टॉक का आकलन करने में जुटा दिया।
अधिकारियों की एक अन्य टीम लेकर उपायुक्त मल्हार मोड़ के पास स्थित दूसरे गोदाम पर जा पहुंचीं और वहां भी अभिलेखों से स्टॉक का मिलान कराना शुरू करा दिया। इस बीच, उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट के जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ भी नाजिम खां, रोहित अग्रवाल, संजीव राठौर आदि पदाधिकारियों के साथ वहां पहुंच गये। वहां से उपायुक्त व्यापारी नेताओं के साथ होजरी प्रतिष्ठान पर लौट आईं और स्वयं कई काउंटरों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

पुलिस के दखल पर व्यापारी नेताओं ने जताया विरोध
अधिकारियों के साथ आए पुलिसकर्मियों ने प्रतिष्ठान के काउंटर खंगालने शुरू किए तो व्यापारी नेता दुआ ने इसका कड़ा विरोध किया। इस बात को लेकर व्यापारियों की उपायुक्त के साथ मामूली नोकझोंक भी हुई लेकिन बाद में अधिकारियों ने पुलिस कर्मचारियों को वहां से हटा दिया। उपायुक्त नीरा श्रीवास्तव ने बताया कि बिक्री और खरीद के अभिलेखों की जांच कर उसका मौजूदा स्टॉक से मिलान कर यह पता लाया जा रहा है कि देय एसजीएसटी के सापेक्ष सरकार के कोष में कितना राजस्व जमा किया गया है। जांच टीमों की कमान वाणिज्य कर उपायुक्त लल्लन मौर्य, सहायक आयुक्त राजीव कुमार नीलगिरि, शिवशंकर चौरसिया ने संभाली। यहां के वाणिज्य कर अधिकारी/जीएसटी के नोडल अधिकारी एपी राय आदि अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें