फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: हनुमान अंश फिल्म नहीं लगाने पर धरना, जल्द प्रदर्शन का मिला आश्वासन

विज्ञापन
शाहजहांपुर में हनुमान अंश फिल्म लगवाने की मांग को लेकर टॉकीज के बाहर धरना देते युवा और समझाती प
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अंबा सिनेप्लेक्स में हनुमान अंश फिल्म नहीं लगाए जाने के विरोध में युवाओं ने धरना-प्रदर्शन किया। बाद में सिनेमा प्रबंधन ने जल्द फिल्म का एक शो चलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

युवा नेता रामजी अवस्थी ने बताया कि उनके साथी हिमांशु मुदगल फिल्म के प्रदर्शन की जानकारी लेने सिनेप्लेक्स पहुंचे थे। आरोप है कि कर्मचारियों ने अभद्र व्यवहार करते हुए फिल्म नहीं लगाने की बात कही। जानकारी मिलने पर वह समर्थकों के साथ सिनेप्लेक्स पहुंचे और विरोध शुरू कर दिया।
इस बीच रामजी अवस्थी ने फिल्म लगाने के खर्च का हवाला देते हुए एक लाख रुपये जमा कराने की बात कही और सोमवार सुबह सात बजे शो चलाने का प्रस्ताव रखा, जिस पर बात नहीं बनी। सूचना पर इंस्पेक्टर कोतवाली प्रदीप राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों के बीच बातचीत कराई।
विज्ञापन

टॉकीज संचालक वासु अग्रवाल ने बताया कि युवाओं की वार्ता की है। प्रयास है कि जल्द ही फिल्म को लगाएं। धरने में आचार्य अंकुर शुक्ला, शोभित मिश्रा, अंकुर कटियार, मोहित यादव, सुधांशु मिश्रा, शिवम कश्यप, सचिन शुक्ला, प्रशांत सक्सेना आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें