फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: शाहजहांपुर से विदेशों तक पहुंचेगा बहनों का प्यार, 121 राखियां बुक

Fri, 21 Aug 2026 01:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रक्षाबंधन पर विदेश में बसे भाइयों की कलाई पर भी बहनों के प्यार की राखी सजेगी। शाहजहांपुर से बहनों ने विदेशों में राखियां भेजना शुरू कर दिया है। डाक विभाग के अनुसार अब तक 121 राखियां अंतरराष्ट्रीय पते पर बुक हो चुकी हैं। स्पीड पोस्ट से राखी भेजने पर 15 फीसदी छूट दी जा रही है। देश के विभिन्न प्रांतों व शहरों के लिए भी 12,672 राखियां बुक हो चुकी हैं।
विज्ञापन




अमेरिका, कनाडा, इंग्लैंड, मॉरिशस आदि देशों में भेजी जाने वाली राखियों की संख्या ज्यादा है। राखी भेजने में सुविधा के लिए मुख्य डाकघर में अलग काउंटर बनाया गया है। 10 रुपये में वाटरप्रूफ लिफाफा उपलब्ध कराया जा रहा है। बुकिंग के समय भेजने वाले और प्राप्तकर्ता के मोबाइल नंबर दर्ज किए जा रहे हैं। बुकिंग और डिलीवरी होने पर दोनों के मोबाइल पर संदेश पहुंचेगा। घरेलू स्तर पर 24 घंटे में राखी पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। जिले में कैंट स्थित मुख्य डाकघर के अलावा 33 उप डाकघर और 262 शाखा डाकघर हैं। अंतरराष्ट्रीय डिलीवरी में अधिक समय लगने के कारण बहनें पहले से राखियां बुक करा रही हैं। डाक विभाग के अधिकारी डिलीवरी व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं।

=-=====



इस बार राखियां भेजने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। स्पीड पोस्ट शुल्क में 15 फीसदी छूट के साथ 10 रुपये में वाटरप्रूफ लिफाफा उपलब्ध है। घरेलू स्तर पर 24 घंटे में राखी पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- सुमेश कुमार, अधीक्षक डाक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें