सदर बाजार में गिफ्ट की दुकान पर फैंसी राखियां पसंद करतीं बहने। संवाद
- फोटो : 1
शाहजहांपुर। भाई-बहन के स्नेह का पर्व रक्षाबंधन 28 अगस्त को मनाया जाएगा। त्योहार से एक दिन पहले बुधवार को बहनों ने भाइयों के लिए मनपसंद राखियां खरीदीं। वहीं, मेहंदी लगवाने के लिए चूड़ी वाली गली में महिलाओं की भीड़ लगी रही। भाइयों ने भी बहनों को देने के लिए उपहार खरीदे। त्योहार को लेकर रोडवेज और रेलवे ने भी यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं।
दिल्ली रूट पर बढ़ा कर कीं 60 बसें
रक्षाबंधन पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रोडवेज ने दिल्ली रूट पर बसों की संख्या 30 से बढ़ाकर 60 कर दी है। एआरएम अरुण कुमार ने बताया कि जरूरत के अनुसार बसों की संख्या और बढ़ाई जाएगी। लोकल मार्गों पर भी फेरे बढ़ाए जाएंगे। रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी सुरक्षा को लेकर अलर्ट हैं। बृहस्पतिवार से रक्षाबंधन स्पेशल ट्रेन भी शुरू होगी।
सदर बाजार में गिफ्ट की दुकान पर फैंसी राखियां पसंद करतीं बहने। संवाद- फोटो : 1