फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन की शादी के कार्ड बांटने जा रहे भाई की मौत

Sun, 12 Jun 2016 08:48 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
बहन की शादी के कार्ड बांटने जा रहे भाई की मौत
विज्ञापन
हरदोई रोड पर गांव कनेंग के पास रविवार को डंपर की चपेट में आकर बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार मृतक का चाचा घायल हो गया। युवक अपनी बहन की शादी के कार्ड बांटने जा रहा था। लखीमपुर खीरी के थाना पसगवां क्षेत्र के गांव महादोदा निवासी बाबूराम कश्यप की बेटी सूरजा की छह जुलाई को सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के गांव परियर निवासी जवाहर लाल के बेटे सौरव से शादी होनी है। बाबूराम का बेटा 22 वर्षीय रितेश अपने चाचा 25 वर्षीय विनोद के साथ बहन की शादी के कार्ड बांटने रिश्तेदारी में जा रहा था। दोपहर करीब 12 बजे हरदोई रोड पर गांव कनेंग के पास सामने आए डंपर की चपेट में आकर रितेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विनोद गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायल विनोद को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना पर मृतक के घर वाले जिला अस्पताल पहुंच गए। 
विज्ञापन


मृतक के घर में मचा कोहराम 
हादसे की खबर लगते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी रामदेवी ने पांच दिन पहले ही पहली बेटी को जन्म दिया था। मंगलवार को बेटी का नामकरण संस्कार होना था। पति की मौत से रामदेवी बेसुध हो गई है। बहन सूरजा भाई की मौत के लिए अपने को दोषी मान रही है। वह रो-रोककर कह रही है कि अगर भाई उसकी शादी के कार्ड बांटने नहीं जाता तो उसकी मौत नहीं होती। जिस में खुशियों का दौर चल रहा था वहां मातम छा गया। मृतक की मां बेटे की मौत से बेसुध हो गई। 

रितेश बाइक न चलाता तो नहीं होता हादसा 
जिला अस्पताल में भर्ती रितेश के चाचा विनोद ने बताया कि वह खुद बाइक चला रहा था, लेकिन रितेश ने जबरदस्ती उससे बाइक ले ली। विनोद के मुताबिक अगर रिश्ते ने उससे बाइक नहीं ली होती तो शायद हादसा नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें