फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: घंटाघर से पंखी चौराहे तक एकल मार्ग व्यवस्था लागू

विज्ञापन
शाहजहांपुर में एकल मार्ग व्यवस्था का निरीक्षण करते नगर आयुक्त व सीओ सिटी। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नगर की सबसे व्यस्त सड़क पंखी चौराहे से घंटाघर तक वाहनों के लिए एकल व्यवस्था लागू कर दी गई है। अब पंखी-चौराहे से घंटाघर की ओर दोपहिया को छोड़कर अन्य वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। दूसरी ओर से भारी वाहन को छोड़कर अन्य वाहन आ सकेंगे। शुक्रवार को नगर आयुक्त डॉ. बिपिन मिश्रा और सीओ सिटी ने मार्ग का जायजा लिया।
विज्ञापन

घंटाघर, मशीनरी मार्केट, बहादुरगंज और सदर बाजार में वाहनों के प्रवेश के चलते जाम की स्थिति बनी रहती है। अवैध रूप से खड़े ठेले व ई-रिक्शा जाम की बड़ी वजह बनते हैं। जाम से निजात दिलाने के लिए शुक्रवार से वन-वे व्यवस्था को लागू कर दिया गया।
नई व्यवस्था के तहत घंटाघर से पंखी चौराहा तक भारी वाहन को छोड़कर सभी वाहनों को प्रवेश मिलेगा। पंखी चौराहा से बहादुरगंज की ओर घंटाघर तक मात्र दोपहिया वाहन ही जा सकेंगे। इसमें स्कूल के बच्चों, बुजुर्ग और बीमारों को राहत दी जाएगी।
विज्ञापन

अल्का तिराहा, जेल रोड व पचराहा की तरफ भी दोपहिया वाहनों को छोड़कर अन्य वाहन नहीं आने दिया जाएगा। एकल व्यवस्था लागू हाेने के बाद भी व्यवस्था पटरी से उतरी हुई रही। गलियों व अन्य कट से ई-रिक्शा मुख्य सड़क पर आ गए।
दोपहर में नगर आयुक्त डॉ.बिपिन मिश्रा, सीओ सिटी पंकज पंत, इंस्पेक्टर रवींद्र सिंह और टीएसआई बाल किशन यादव ने मार्ग का जायजा लिया। टीएसआई ने बताया कि मेला ड्यूटी खत्म होने के बाद पुलिसकर्मियों के लौटने पर गलियों में ड्यूटी लगाकर ई-रिक्शा व अन्य वाहनों को एकल मार्ग पर जाने से रोका जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें