शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की सिंधौली इकाई का निर्वाचन हुआ। चुनाव में विनोद कुमार अध्यक्ष और विजय पाल राठौर मंत्री समेत पूरी कार्यकारिणी को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। उनका फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया।
बीआरसी सभागार में पर्यवेक्षक जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाष मिश्रा की देखरेख में चुनाव प्रारंभ हुआ। ब्लॉक इकाई के सभी पदों पर एक-एक नामांकन पत्र दाखिल हुआ। पर्यवेक्षक ने नामांकन पत्रों की जांच की। इसमें सभी आवेदन पत्र सही पाए गए। विनोद कुमार को अध्यक्ष विजयपाल राठौर को मंत्री, राम औतार को कोषाध्यक्ष, राजेश बाबू सक्सेना, राजकुमार, अशहाव अली, रमेशचंद्र, अनुराधा गौतम, शशिप्रभा को उपाध्यक्ष, अलका वर्मा, हरिश्चंद्र आनंद, रमीत कौर, करुणाशंकर, अशोक कुमार, मोहम्मद आसिफ को संयुक्त मंत्री, विकास कुमार को मीडिया प्रभारी निर्वाचित किया गया।
जिला महामंत्री विश्राम सिंह ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। मंडल मंत्री चंद्रकांत भारती, अजय वर्मा, रामवीर, दिनेश कुमार, सूर्यनारायण सिंह, विजयपाल, मोहम्मद जफर, ईश्वर चंद, विनीत कुमार भटनागर आदि मौजूद रहे।