फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं को लेकर सड़क पर उतरी सिख संगत 

Thu, 31 Aug 2017 06:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिख समाज के लोगों ने बिजली कटौती समेत जनहित से जुड़े कई मुद्दों को लेकर बृहस्पतिवार को सभा करके कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। बाद में उनका शिष्टमंडल डीएम नरेंद्र सिंह से मिला और उनको पंजाबी महासभा की ओर से ज्ञापन देकर समस्याओं पर बिंदुवार वार्ता की। साथ ही उनके शीघ्र समाधान का अनुरोध किया।
विज्ञापन

शिष्टमंडल का नेतृत्व कर रहे महासभा के अध्यक्ष विजय तुली ने कहा कि शहर में आवारा पशुओं की काफी तादाद है। सड़कों पर जानवरों के घूमने और बीच में बैठ जाने के कारण दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। दूसरी ओर डेयरी मालिक अपनी भैंसों को किसी भी समय नदियों में लाने-ले जाने के लिए छोड़ देते हैं। उनके साथ सिर्फ एक ही व्यक्ति होता है। इसकी वजह से सड़कों पर जाम की स्थिति बनी रहती है। इसलिए जनहित में आवारा जानवरोें की रोकथाम और भैंसों के निकालने का समय तय किया जाना चाहिए।
कोषाध्यक्ष चंद्र प्रकाश गुलाटी ने अघोषित बिजली कटौती का मुद्दा उठाया। कहा, सरकार ने नगरीय क्षेत्र को 24 घंटे बिजली सप्लाई की घोषणा की है, लेकिन बिजली विभाग बिना कोई वजह बताए कटौती कर रहा है। ज्ञापन में रात्रिकालीन कटौती पर तत्काल रोक लगाने, शहर की कॉलोनियों में नियमित सफाई और कूड़ा उठान कराने, रामनगर कॉलोनी में होलिका दहन मैदान से आवारा जानवर हटाने आदि मांगों का उल्लेख किया गया है। इस मौके पर किशन लाल छावड़ा, विनय चड्ढा, कमलेश सचदेवा, जसवंत सिंह, संजय सेठी, मोहन ग्रोवर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें