फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: यातायात के नियमों का पालन कराने के लिए चलाया हस्ताक्षर अभियान

विज्ञापन
शाहजहांपुर में ​खिरनीबाग चौराहे पर हस्ताक्षर अ​भियान के दौरान मौजूद एसपी राजेश द्विवेदी। स्रोत:
विज्ञापन
शाहजहांपुर। यातायात माह के अंतर्गत खिरनीबाग चौराहे पर यातायात जागरूकता हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया। लोगों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक रहने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

एसपी राजेश द्विवेदी ने हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि एक हस्ताक्षर केवल स्याही का निशान नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा का संकल्प है। सड़क सुरक्षा प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। हेलमेट, सीट बेल्ट, नियंत्रित गति, संयमित ड्राइविंग और नशामुक्त वाहन संचालन ही सुरक्षित यात्रा की नींव है। सीओ यातायात संजय कुमार ने नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने के लिए जागरूक किया। इस मौके पर टीएसआई विनय पांडेय भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें