फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: आयो सांवरिए सरकार... पर झूमे श्याम प्रेमी

विज्ञापन
पुवायां इंटर कॉलेज के मैदान पर सजा श्याम बाबा का दरबार। वीडियो ग्रैब - फोटो : ramban news
विज्ञापन
पुवायां। श्री श्याम परिवार सेवा समिति पुवायां की ओर से बृहस्पतिवार रात श्री श्याम जन्मोत्सव एवं संकीर्तन का आयोजन किया गया। काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने संकीर्तन में पहुंचकर पुण्य लाभ अर्जित किया।
विज्ञापन

पुवायां इंटर कॉलेज के मैदान पर आयोजित संकीर्तन में बाबा की अखंड जोत के समक्ष पूजन किया गया। इसके बाद जयपुर से आईं साक्षी अग्रवाल, पटियाल के विशाल शैली और लखीमपुर के किशन रस्तोगी ने जब भजन गाने शुरू किए तो यहां मौजूद हर श्याम प्रेमी श्याम रस में डूब गया। आयो सांवरियो सरकार, लीले पे चढ़ के..., क्यों फिकर करता है तेरे हाथों की कठपुतली हूं सहित तमाम भजनों पर श्रद्धालु जमकर थिरके।
नगर और गांवों के आए श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में मत्था टेका। आधी रात में फूलों की होली और बाबा को 56 भोग लगाया गया। सुबह आरती के बाद प्रसाद बांटा गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें