जीएफ कॉलेज के वाणिज्य विभाग में ‘जागरूक उपभोक्ता ही जागरूक नागरिक हो सकता है’ विषयक अंतरविद्यालयी भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में मेजबान कॉलेज के अलावा शफी डिग्री कॉलेज, एसएस कॉलेज, सूरजभान डिग्री कॉलेज के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता में शुभांगी ने प्रथम, गुलफशां खान ने द्वितीय और ऐमन खानम ने तृतीय स्थान हासिल किया। अतुल मिश्रा ने सांत्वना पुरस्कार हासिल किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि उपभोक्ता फोरम की पूर्व अध्यक्ष श्यामा सक्सेना ने कहा कि हर उपभोक्ता को जागरूक होना चाहिए। उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए शहरी तथा ग्रामीण अंचलों में अभियान चलाए जाने की जरूरत है। प्राचार्य डॉ. अकील अहमद ने कहा कि वस्तु की कीमत के निर्णय में कानूनों का निर्माण किया जाए, जिससे वस्तु की कीमत का उचित मूल्य आंका जा सके। प्रेस क्लब के संरक्षक ओंकार मनीषी की अध्यक्षता में हुई प्रतियोगिता का संचालन विभागाध्यक्ष डॉ. पुनीत मनीषी ने किया।
समापन पर विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। निर्णायक मंडल में डॉ. कामरान, डॉ. तनवीर आलम, डॉ. स्वप्निल यादव शामिल रहे। आयोजन में डॉ. जमील अहमद, डॉ. नीलम टंडन, डॉ. शुभांगी, डॉ. राम सिंह, डॉ. इंद्रप्रीत कौर, डॉ. अभिषेक अवस्थी, डॉ. सैयद हुसैन, डॉ. सीमा शर्मा, डॉ. संगीता सिंह, डॉ. सचिन खन्ना आदि मौजूद रहे।