देवकली में निकाली गई रामबरात में शामिल राम लक्ष्मण हनुमान की झांकी। स्रोत: आयोजक
देवकली। गांव के रामलीला मेला स्थल से सोमवार को भगवान श्रीराम की बरात शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। बरात में सजीं श्रीराम, लक्ष्मण व हनुमान जी की झांकियों का दर्शकों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। श्रीराम बरात शोभायात्रा नभीची, कमलपुर और कर्रखेड़ा मार्ग होते हुए वापस मेला मैदान पहुंची। बरात में मेला प्रबंधक अतुल कुमार सिंह, उमेश कुशवाहा, अंशू सिंह, वीरेश सिंह, गिरिजा शंकर मिश्रा आदि लोग शामिल रहे। संवाद