फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: तितली लाइट लगाने में लापरवाही पर श्री लक्ष्मी इंटरप्राइजेज ब्लैकलिस्ट

विज्ञापन
नगर निगम रोशनी गोदाम में खराब पड़ी तितली लाइटें। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नगर निगम क्षेत्र में सुंदरीकरण के नाम पर प्रमुख मार्गों पर लगाई गईं तितली (फैंसी) लाइटें एक साल में ही खराब होने के मामले में नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई की है। खराब लाइटें ठीक कराने के लिए बार-बार नोटिस देने के बावजूद लापरवाही बरतने पर हरदोई की श्री लक्ष्मी इंटरप्राइजेज फर्म को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है। फर्म की 12 लाख की जमानत राशि भी जब्त की जाएगी।
विज्ञापन


शहर के प्रमुख मार्गों पर करीब एक साल पहले श्री लक्ष्मी इंटरप्राइजेज को 500 तितली फैंसी लाइट लगाने का टेंडर करीब 1.20 करोड़ रुपये में दिया गया था। कुछ ही समय बाद बड़ी संख्या में लाइटें टूटने और खराब होने लगीं। पार्षदों ने इसकी शिकायत नगर निगम अधिकारियों से की। इसके बाद फर्म को लाइटें ठीक कराने के लिए नोटिस जारी किए गए।

नगर निगम की ओर से 31 जुलाई को फर्म को अंतिम नोटिस जारी किया गया। इसमें एक सप्ताह के अंदर सभी खराब लाइटों को ठीक कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही चेतावनी दी गई कि निर्धारित अवधि में लाइटें ठीक न कराने पर फर्म को ब्लैकलिस्ट करने के साथ उसकी जमानत राशि जब्त कर ली जाएगी।
विज्ञापन


नोटिस मिलने के बाद फर्म ने एक कर्मचारी को लाइटें ठीक करने के लिए भेजा। कर्मचारी ने कुछ खराब लाइटें ठीक भी कीं, लेकिन बाद में काम छोड़कर चला गया। इसके बाद नगर निगम अधिकारियों ने फर्म संचालक से संपर्क कर बाकी लाइटें ठीक कराने के लिए कहा।



नगर निगम से लाइटें उतरवाने की रखी शर्त

नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक फर्म संचालक ने लाइटें ठीक कराने के लिए शर्त रख दी। उसने कहा कि नगर निगम पहले खराब लाइटों को खंभों से उतरवाकर फर्म को उपलब्ध कराए, तभी उन्हें ठीक किया जाएगा। लाइटें ठीक होने के बाद उन्हें दोबारा खंभों पर लगवाने की जिम्मेदारी भी नगर निगम की होगी।

फर्म की इस शर्त के बाद नगर निगम ने उसे अंतिम चेतावनी दी। इसके बावजूद फर्म ने खराब लाइटों को ठीक कराने में रुचि नहीं दिखाई। इसके बाद नगर निगम ने फर्म को ब्लैकलिस्ट करने और उसकी जमानत राशि जब्त करने की कार्रवाई कर दी।


दो और फर्मों पर जल्द गिरेगी गाज

नगर निगम के मुताबिक फर्जी प्रमाणपत्र लगाने के मामले में भदौरिया कंस्ट्रक्शन और मथुरा कंस्ट्रक्शन के खिलाफ भी ब्लैकलिस्ट करने की प्रक्रिया चल रही है। दोनों फर्मों को जल्द ब्लैकलिस्ट किया जा सकता है। भदौरिया कंस्ट्रक्शन पर जहां फर्जी अनुभव प्रमाणपत्र लगाकर कार्य हासिल करने का आरोप है वहीं, मथुरा कंस्ट्रक्शन पर तिलहर नगर पालिका और नगर निगम में फर्जी चरित्र प्रमाणपत्र लगाने का आरोप है।


तितली (फैंसी) लाइट लगाने में लापरवाही बरतने पर श्री लक्ष्मी इंटरप्राइजेज फर्म को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है। फर्म की जमानत राशि भी जब्त की जाएगी। दो अन्य फर्मों को भी ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन


- सौम्या गुरुरानी, नगर आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें