फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैटरी गोदाम के ऑफिस में शार्ट सर्किट से लगी आग

Fri, 07 Jul 2017 06:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे पर जमुका गांव के पास बैटरी गोदाम के ऑफि स में शार्ट सर्किट से आग लग गई। अग्निकांड में करीब ढाई लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि आग पास में पेट्रोल पंप और गोदाम तक नहीं पहुंच पाई। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। जानकारी के अनुसार जमुका गांव में राजमार्ग किनारे बालाजी कंप्यूटर्स एंड इलेक्ट्रॉनिक्स का गोदाम है। इसके पार्टनर अंकित गुप्ता निवासी सराय काइयां थाना आरसी मिशन ने बताया कि वह एक्साइड बैटरी के डिस्ट्रीब्यूटर हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह 5:30 बजे पास में स्थित पेट्रोल पंप के कर्मियों ने बैटरी गोदाम के ऑफिस से धुआं उठते देखा तो इसकी सूचना फायर ब्रिगेड, थाना पुलिस और गोदाम मालिक को दी। पंप कर्मियों ने ऑफिस का दरवाजा तोड़कर अग्निशमन उपकरणों से आग बुझाने का प्रयास किया, इसी बीच फायर ब्रिगेड और पुलिस पहुंच गई। आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। इस दौरान आग से ऑफिस का सारा सामान जलकर राख हो गया। अंकित ने आग से ढाई लाख रुपये की क्षति बताई है। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें