शाहजहांपुर। जिला कृषि रक्षा अधिकारी संजय कुमार ने तिलहर के बिरियागंज में दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अपंजीकृत कीटनाशकों और ड्राईमेफ्लूथ्रिन व मेपरफ्लूथ्रिन युक्त अगरबत्तियों की बिक्री की जांच की गई।
उन्होंने किराना दुकानदारों, थोक एवं फुटकर विक्रेताओं और पेस्ट कंट्रोल ऑपरेटरों को चेतावनी दी कि प्रतिष्ठानों पर ऐसे जानलेवा उत्पादों की बिक्री न करें। औचक निरीक्षण में प्रतिबंधित या अपंजीकृत उत्पाद पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने दुकानदारों से नियमों का पालन करने की अपील की। संवाद