फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दूसरे जिले के किसानों को खाद देने पर दुकान सील

विज्ञापन
रोजा में दुकान सील करते कृषि विभाग के अ​धिकारी। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
रोजा। कृषि विभाग के अधिकारियों ने दूसरे जिले के किसानों को खाद दिए जाने की सूचना मिलने पर शनिवार को यहां के कई उर्वरक प्रतिष्ठानों की जांच की। बाद में इसी आरोप में मंडी गेट के सामने खाद की एक दुकान सील कर दी।
विज्ञापन

जांच करने निकले अधिकारियों को पहले एक ई-रिक्शा पर पांच बोरी खाद लखीमपुर खीरी ले जाते हुए पकड़़ी। जांच करने पर किसानों के आधार कार्ड शाहजहांपुर के निकले। इस पर अधिकारियों ने खाद समेत ई-रिक्शा काे छोड़ दिया। बाद में टीम ने एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से करीब 70 बोरी खाद लखीमपुर खीरी ले जाते पकड़ी। पूछताछ करने पर पता चला कि रोजा मंडी के गेट पर एक दुकान से यूरिया खरीदी गई है। इस पर जांच टीम ने दुकान पर पहुंचकर स्टॉक रजिस्टर से मिलान करने के बाद दुकान सील कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें