फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: संदिग्ध हालात में जूता कारोबारी की मौत

विज्ञापन
गोपाल गुप्ता का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन - फोटो : 1
विज्ञापन
जलालाबाद। मोहल्ला प्रतापनगर निवासी जूता कारोबारी गोपाल गुप्ता (27) की सोमवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस को घरवालों से पूछताछ में पता चला कि उसने पारिवारिक कलह के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया था। गोपाल की आठ महीने पहले ही शादी हुई थी।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, रामसागर गुप्ता के बड़े बेटे गोपाल गुप्ता की सब्जी मंडी में जूता-चप्पल की दुकान है। सोमवार को अपराह्न करीब तीन बजे गोपाल दुकान से घर पहुंचे, लेकिन उनकी हालत ठीक नहीं थी। उन्हें उल्टियां आ रहीं थीं।
मां ओमवती के अनुसार, बेटे गोपाल ने कोई जहरीला पदार्थ खा लेने की बात उन्हें बताई। इसके बाद इलाज के लिए गोपाल को शाहजहांपुर स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया। हालत में कोई सुधार न होने पर रात करीब नौ बजे परिजन गोपाल को बरेली ले जा रहे थे। इस बीच रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन वापस घर आए।
विज्ञापन

गोपाल की मौत पर यकीन नहीं होने पर घरवाले रात करीब दस बजे उन्हें लेकर सीएचसी पहुंचे। वहां डॉक्टर ने गोपाल को मृत घोषित कर दिया। सीओ दीपक सिंह ने बताया कि पुलिस को आरंभिक जांच में पता लगा कि पारिवारिक कलह के चलते गोपाल ने घर से बाहर जाकर जहरीला पदार्थ खा लिया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मृत्यु का कारण पता चलेगा।
-
दो माह में दो भाइयों की मौत से परिजनों में कोहराम
रामसागर गुप्ता की कई साल पहले मौत हो चुकी है। मौत के दौरान उनके बेटे अशोक गुप्ता और गोपाल गुप्ता के अलावा दो बेटियां थीं। यह सभी उस वक्त काफी छोटे थे। रामसागर की पत्नी ओमवती ने किसी तरह बच्चों को पाल-पोसकर बड़ा किया। छोटे बेटे अशोक की शादी पहले हो गई थी और उसके पत्नी के अलावा दो बेटियां हैं। करीब दो माह पहले अशोक की बरेली हाईवे पर एक हादसे में मौत हो गई थी। अशोक की बाजारगंज में जूता-चप्पल की दुकान थी। भाई की मौत के बाद गोपाल ने कारोबार को संभाला और परिवार की जिम्मेदारी उठाने लगे। करीब आठ माह पहले ही उनकी शादी फिरोजाबाद निवासी मोहिनी से हुई थी। सोमवार को गोपाल की भी मौत हो जाने से अब इस घर में कोई पुरुष सदस्य नहीं बचा है।
-
युवती ने की आत्महत्या की कोशिश



खुटार। क्षेत्र के एक गांव में 20 वर्षीय युवती ने घर के कमरे में फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की। परिजनों ने युवती को फंदा लगाते देख बचाया, लेकिन तब तक उसकी हालत बिगड़ चुकी थी। परिजन युवती को एंबुलेंस से सीएचसी लाए। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टर ने युवती को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। युवती का इलाज चल रहा है। युवती के परिजनों ने इस संबंध में कोई जानकारी देने से इन्कार कर दिया। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। तहरीर मिलती है तो जांच कराकर कार्रवाई कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें