शाहजहांपुर के स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नवगठित पदाधिकारियों का फूलमाला पहनाकर उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया। कार्यक्रम में छात्र हितों और संगठन की भूमिका पर चर्चा हुई।
शाहजहांपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पुवायां में स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय इकाई की सत्र 2025-26 के लिए कार्यकारिणी का गठन किया गया। मनोनीत पदाधिकारियों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन
इकाई कार्यकारिणी की घोषणा चुनाव अधिकारी व प्रांत प्रमुख खेलो भारत गतिविधि रविकांत शुक्ला ने की। उन्होंने शिक्षकों व छात्रों को परिषद के विषय में अवगत कराया। कहा कि विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन होने के साथ ही सामाजिक संगठन भी है।
परिषद ने छात्र हितों के साथ उनके मानसिक, नैतिक एवं चारित्रिक विकास पर सदैव ध्यान दिया है। नवीन कालेज इकाई में शिवम कालेज अध्यक्ष, दिव्यांशु अवस्थी, विकास वाजपेयी, रजत शर्मा, अमन द्विवेदी उपाध्यक्ष, कंचन काॅलेज मंत्री, आशु यादव, रूपा द्विवेदी, नित्या मिश्रा सहमंत्री, देव तिवारी खेलो भारत संयोजक, गोपाल एसएफडी संयोजक, गोपी मीडिया संयोजक बनाए गए।
विज्ञापन
सभी का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। जिला संयोजक योगेंद्र मिश्रा, सहसंयोजक सिद्धार्थ, जितिन कुमार, तहसील प्रमुख दिलीप शर्मा, तुषार शर्मा मौजूद रहे।