फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओम नम: शिवाय के जाप से गूंजे शिवालय

विज्ञापन
पुवायां के बड़ागांव में कनेरी बाबा ​शिव मंदिर में पूजा करते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। महाशिवरात्रि के मौके पर रविवार को पूरा जिला शिवमय हो गया। हर-हर महादेव के जयघोष व ओम नम: शिवाय के जाप से शिवालय गूंजते रहे। मंदिरों में श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर भगवान शिव का जलाभिषेक कर मनौतियां मांगीं। जिले में कई स्थानों पर भगवान शिव की बरात निकाली गई। बैंड-बाजे व डीजे की धुन पर श्रद्धालुओं ने नृत्य कर माहौल को भक्ति से सराबोर कर दिया।
विज्ञापन

रविवार तड़के से श्रद्धालुओं का मंदिरों में पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। बाबा विश्वनाथ मंदिर, बाबा वनखंडी नाथ मंदिर, चौकसी नाथ मंदिर, त्रिलोकी नाथ धाम समेत अन्य शिवालयाें में श्रद्धालुओं ने गंगाजल, दूध से भगवान शंकर का जलाभिषेक किया। बेलपत्र, धतूरा भी चढ़ाया। सुबह आठ बजे तक मंदिरों में भीड़ बढ़ गई, तब मंदिर कमेटी ने श्रद्धालुओं को कतारबद्ध कराया और दर्शन कराए।
हर-हर महादेव व ओम नम: शिवाय का जाप भी किया गया। महिलाओं ने भजन गाए और लोगों को प्रसाद का वितरण किया। सुरक्षा की दृष्टि से मंदिरों के बाहर पुलिस भी तैनात रही।
विज्ञापन

कलान। पटना देवकली के प्राचीन शिव मंदिर में जलाभिषेक और पूजन किया गया। श्रद्धालु डीजे पर थिरकते हुए गंगाजल की कांवड़ लेकर मंदिर पहुंचे। उन्होंने मंदिर के गर्भ गृह में प्रतिष्ठित अष्टमुखी शिवलिंग का जलाभिषेक किया। इस बीच मंदिर परिसर से लेकर मुरादाबाद-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे तक श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। कुछ श्रद्धालुओं ने मनौतियां पूर्ण होने पर बच्चों के मुंडन आदि संस्कार भी कराए। क्षेत्र के गांव नौगवां मुबारकपुर में भी शिव मंदिर में दिनभर जलाभिषेक और दर्शन-पूजन का सिलसिला जारी रहा।
-
शिव बरात में थिरके श्रद्धालु...झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र
रोजा। सरायकाइयां के ओम कालेश्वर नाथ मंदिर से भव्य शिव बरात निकाली गई, जो बाबा भोलेश्वर नाथ मंदिर में समाप्त हुई। शिव बरात दोपहर 12 बजे मंदिर से रवाना हुई। अनिल राठौर ने सभी देव स्वरूप झांकियों का पूजन किया। शोभायात्रा पक्का पुल, दलेलगंज, पुत्तू लाल चौराहा समेत कई स्थानों से गुजरी। सबसे आगे शिव सेवक भगवा वस्त्र व प्रतीक चिह्न लेकर चल रहे थे। उनके पीछे नंदी पर सवार भगवान शिव, मां काली, दुर्गाजी, मां सरस्वती, धनलक्ष्मी, गुरु गोविंद सिंह, भारत माता आदि की झांकियां थी। शिव बरात में भूत-प्रेत बने स्वरूपों ने भी नृत्य किया। व्यवस्था में पूर्व सभासद राम सनेही, सत्यनारायण, श्रीपाल, सुभाष, सुनील, रुपम मौर्या आदि मौजूद रहे। संवाद

मंदिरों में भगवान शिव का विधिवत पूजन किया
पुवायां। हरेराम मंदिर, देवस्थान मंदिर सहित कई मंदिरों में भगवान शिव की पूजा-अर्चना की गई। गांव नाहिल के कई मंदिरों में शंकर भगवान की विशेष पूजा हुई। गांव बड़ागांव में कनेरी बाबा शिव मंदिर में श्रद्धालुओं ने रुद्राभिषेक किया। रमेशचंद्र, संगीता देवी, रामकुमार यादव, नंदराम, विनीता, ज्योतिस्वरूप सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे।
खुटार। कस्बे के बाबा गुलरहा नाथ मंदिर, मारा पंथवारी मंदिर, बाबा बगियानाथ मंदिर और देवस्थान मंदिर में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा की। गांव सिल्हुआ में 52 गंगा शिव मंदिर में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। संवाद

शिव दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
तिलहर/जैतीपुर। गढि़या रंगीन क्षेत्र के गांव गोगेपुर स्थित प्राचीन श्री गोगेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से भगवान शिव के दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की कतारें लगने लगीं। गंगाजल की कांवड़ लेकर श्रद्धालु देर शनिवार रात दो बजे से पहुंचने लगे। ब्रह्म मुहूर्त में सुबह चार बजे मंदिर के कपाट खुलते ही भगवान शिव का जलाभिषेक आरंभ हो गया। एसडीएम सदानंद सरोज ने मंदिर ओर मेला परिसर का भ्रमण कर वहां की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। परौर में देवस्थान परिसर में बने भगवान शिव के करीब छह दशक पुराने परेश्वर नाथ मंदिर में जलाभिषेक किया गया। श्रद्धालुओं ने घंटे-घड़ियाल और भगवान के जयकारे लगाए। संवाद

कई स्थानों पर निकाली गईं भगवान शिव की बरात
शाहजहांपुर। ग्रामीण क्षेत्र में रविवार को कई स्थानों पर भगवान शिव की बरात निकाली गईं। देव स्वरूपों की झांकियां सभी के आकर्षण का केंद्र रहीं।
जलालाबाद। परशुराम धाम स्थित भोलेनाथ के मंदिर, बाला जी धाम, दियुरा के प्राचीन शिव मंदिर और भैंसटा गांव के शिव मंदिर पर मेला लगा। मोहल्ला ब्रह्मनान के प्राचीन शिव मंदिर, मोहल्ला खेड़ा के शिवालय, बाला जी धाम आदि स्थानों पर बड़ी संख्या में भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। शिव मंदिर संस्थान ने भगवान शिव की बरात निकाली गई। इसी प्रकार मोहल्ला ब्रह्मनान के शिव मंदिर से महंत महेंद्र पांडेय और संतराम पांडेय ने पूजन अर्चन कर शोभायात्रा आरंभ कराई। व्यवस्था में मंदिर कमेटी के अध्यक्ष राकेश ओमर, सभासद गिरजेश कटियार, प्रशांत सक्सेना, लक्ष्मीकांत त्रिवेदी,अजय शंकर दीक्षित आदि का सहयोग रहा।
बंडा। बिलसंडा मार्ग के शिव मंदिर से आरंभ हुई शिव बरात सुनासीरनाथ धाम तक गई। काली अखाड़ा के कलाकारों का बीन बजाते हुए नृत्य सभी को भाया। शोभायात्रा में विधायक चेतराम, ब्लॉक प्रमुख ओमप्रकाश, धर्मवीर शर्मा, अभिषेक शुक्ला, बृजेश सिंह शामिल रहे। श्रद्धालुओं को मोहम्मद इशहाक और इमदाद अंसारी ने फल-बिस्कुट बांटे।
खुदागंज। पुराने शिव मंदिर से भगवान शंकर की बरात धूमधाम से निकाली गई। जो महादेवन मंदिर पर समाप्त हुई। इस दौरान संयोजक और नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष सुधीर सिंह के अलावा व्यापार मंडल के अध्यक्ष कृपा शंकर रस्तोगी, विश्व हिंदू परिषद के जिला सह मंत्री गुरुपाल सिंह, रमारमण, सौरभ गुप्ता, दीपक राठौर आदि मौजूद रहे। संवाद

पुवायां के बड़ागांव में कनेरी बाबा शिव मंदिर में पूजा करते श्रद्धालु। संवाद

पुवायां के बड़ागांव में कनेरी बाबा शिव मंदिर में पूजा करते श्रद्धालु। संवाद

पुवायां के बड़ागांव में कनेरी बाबा शिव मंदिर में पूजा करते श्रद्धालु। संवाद

पुवायां के बड़ागांव में कनेरी बाबा शिव मंदिर में पूजा करते श्रद्धालु। संवाद

पुवायां के बड़ागांव में कनेरी बाबा शिव मंदिर में पूजा करते श्रद्धालु। संवाद

पुवायां के बड़ागांव में कनेरी बाबा शिव मंदिर में पूजा करते श्रद्धालु। संवाद

पुवायां के बड़ागांव में कनेरी बाबा शिव मंदिर में पूजा करते श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें