फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल बाद आज निकाली जाएगी शिवबरात

विज्ञापन
शिव बारात रूट मार्ग पर खुदी सड़क देखते नगर आयुक्त संतोष शर्मा व अन्य - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कोरोना संक्रमण काल के बाद एक बार फिर शहर में शिवबरात निकाली जाएगी। यह यात्रा विभिन्न मार्गों से होकर गुजरेगी। यात्रा के मार्ग पर गड्ढों को भरने और साफ-सफाई के निर्देश नगर आयुक्त ने अधीनस्थों को दिए हैं। नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने शिवबरात के रूट चौक, मंडी, कच्चा कटरा, मालखाना मोड़, घंटाघर, बहादुरगंज, सदर बाजार होते हुए बाबा विश्वनाथ मंदिर तक मार्गों पर विशेष सफाई व्यवस्था रखने के साथ चूना छिड़काव करने के निर्देश नगर स्वास्थ्य अधिकारी एवं समस्त सफाई एवं खाद्य निरीक्षकों को दिए।
विज्ञापन

चौक क्षेत्र में जल निगम द्वारा सीवर लाइन डाले जाने के बाद आधे-अधूरे भरे गए गड्ढों को देखकर नगर आयुक्त ने एक्सईएन जल निगम को शिवबरात के रूट मार्गों एवं नगर के अन्य क्षेत्रों में इस तरह के गड्ढों को तत्काल लेवल कराने के निर्देश दिए। इससे आमजन को होने वाली दिक्कतों से बचाया जा सके। इस दौरान मुख्य अभियंता निर्माण एसके अंबेडकर, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कुमार मिश्रा, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक चंद्रवीर सिंह सागर, सुनील कुमार शाक्य, भाजपा के चौक मंडल अध्यक्ष वैभव खन्ना आदि मौजूद रहे।
सावन के चौथे सोमवार को मंदिरों में उमड़ेगी भीड़
सावन माह के चौथे सोमवार को लेकर रविवार को शहर के शिव मंदिरों में तैयारियां हुई। शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की संभावना को लेकर कतार लगाने के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम भी किए हैं। शहर के बाबा विश्वनाथ मंदिर, बाबा बनखंडी नाथ मंदिर और चौकसी नाथ मंदिरों को विशेष तौर पर सजाया गया। पैना स्थित शिव त्रिलोकीनाथ धाम पर मुख्य मंदिर से नेशनल हाईवे तक लोगों को कतारबद्ध करने की व्यवस्था की गई। ग्रामीण क्षेत्रों के प्रचीन शिव मंदिरों पर भी तैयारियां हुई।
विज्ञापन

गोला और हरिद्वार के लिए निकली कांवड़ियों की टोलियां
सावन के चौथे सोमवार को जिले के प्राचीन मंदिरों पर स्थित शिवलिंग पर जलाभिषेक के लिए कांवड़ियों के पहुंचेंगे। तो पड़ोसी जनपद लखीमपुर के गोला गोकर्णनाथ और उत्तराखंड में हरिद्वार के लिए भी कांवड़ यात्राएं रविवार को रवाना हुई। दिनभर शहर की सड़कों से कांवड़िये अपनी टोलियां बनाकर और कंधे पर कांवड़ रखकर गुजरते रहे। सुभाष चौक से मोहम्मदी रोड होकर गोला गोकर्णनाथ जाने वाले कांवड़ियों की संख्या बहुत ज्यादा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें