फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ काटने को लेकर हुए विवाद में फायरिंग, वीडियो वायरल

विज्ञापन
तिलहर में विवाद के दौरान बुजुर्ग पर फायरिंग करता युवक - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
तिलहर। क्षेत्र के गांव बंधा में पेड़ काटने को लेकर हुए विवाद में कई राउंड फायरिंग की गई। तमंचे से फायरिंग का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। विवाद में राधेश्याम की लाठी-डंडों से जमकर पिटाई की गई। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

पांच अगस्त को गांव निवासी गंगाराम पुत्र के साथ ठेकेदार के माध्यम से खेत में खड़े यूकेलिप्टस के पेड़ कटवा रहे थे। आरोप है कि गांव के कुछ लोग लाठी-डंडा और तमंचा लेकर आ गए। उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। एक किशोर तमंचे से निशाना लगाकर फायर करता वीडियो में दिख रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले में गंगाराम की पत्नी सावित्री ने थाने में तहरीर दी है।
उन्होंने बताया कि आरोपियों द्वारा फायरिंग करने के दौरान किसी तरह भागकर जान बचाई। इस बीच उनके पुत्र राधेश्याम को हमलावरों ने पकड़ लिया और लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया है। सीओ तिलहर अमित चौरसिया ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें