फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शिक्षामित्र की बेटी की संदिग्ध हालात में मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला शव, छोटी बहन ने सबसे पहले देखा

Fri, 02 Jan 2026 03:52 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शिक्षामित्र सुखवीर सिंह की 18 साल की बेटी बबिता की संदिग्ध मौत हो गई। शव घर की दूसरी मंजिल पर फंदे से लटका मिला था। मृतका के मौसा ने शव के पोस्टमॉर्टम की मांग की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांट के मरैया गांव निवासी शिक्षामित्र सुखवीर सिंह की 18 वर्षीय बेटी बबिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव दूसरी मंजिल पर स्थित कमरे में फंदे से लटका मिला। मृतका के मौसा ने पुलिस को सूचना देते हुए मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमॉर्टम कराने की मांग की। तब पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन


शिक्षामित्र सुखवीर सिंह ने बताया कि पहली पत्नी सावित्री व दूसरी पत्नी वसुधा से तीन-तीन बच्चे हैं। जब बेटी बबिता की उम्र तकरीबन नौ माह थी, तभी उसकी मां सावित्री की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। छोटे बच्चों की परवरिश के चलते दूसरी शादी की। परिवार में किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं थी। बुधवार की दोपहर बेटी ने परिवार के लोगों के साथ बैठकर खाना खाया और इसके बाद छत पर चली गई। वह खेत पर गेहूं देखने के लिए चला गया।

दिन में ढाई-तीन बजे के बीच बेटी ने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। इस दौरान छत पर गई छोटी बेटी नेहा, बेटी बबिता को फंदे से लटका देख चीख पड़ी। उसकी चीख-पुकार पर परिवार के लोग छत पर गए और बेटी को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिवार के लोग बेटी के शव को लेकर पैतृक गांव हातिमपुर खेड़ा जा रहे थे। इस बीच मदनापुर निवासी बेटी के मौसा विश्राम ने पुलिस को सूचना दे दी।
विज्ञापन

इसके बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। सुखवीर सिंह ने बताया कि परिवार में किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं थी। बेटी के लिए रिश्ता देख रहे थे। उसने ऐसा क्यों किया, कोई जानकारी नहीं है। इंस्पेक्टर राकेश मौर्या ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें