फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षामित्रों के समायोजन में बरती गई पारदर्शिता

Sun, 07 Jun 2015 08:28 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्राथमिक शिक्षामित्र संघ की बैठक जिला कार्यालय में हुई। इसमें संघ के जिलाध्यक्ष रत्नाकर दीक्षित ने कहा कि जिले में शिक्षामित्रों के समायोजन में सौ फीसदी पारदर्शिता अपनाई गई है। समायोजन का काम रोस्टर प्रणाली के तहत किया गया है। शिक्षामित्र संघ ने समायोजन और रिक्त विद्यालयों की सूची से मिलान किया गया, तो सभी विद्यालय सही पाए गए।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि अधिकांश पुरुष शिक्षामित्रों को 60 किलोमीटर दूर विद्यालय जरूर मिले हैं, लेकिन रोस्टर प्रणाली पर उंगली उठाना पूरी तरह से गलत है। प्रदेश प्रभारी श्यामलाल यादव ने कहा कि समायोजन प्रक्रिया में किसी भी राजनेता या संघ का दबाव नहीं रहा। यही वजह रही संघ के पदाधिकारी भी दूरदराज ब्लाकों में पहुंचे हैं। इसके बावजूद पूर्णतया पारदर्शी प्रक्रिया को चैलेंज करना गलत है। इस मौके पर जिला प्रभारी वेद वर्मा, सचिन मिश्रा, विक्रांत मिश्रा, मिथिलेश यादव, सुबोध वर्मा, जितेंद्र दीक्षित, रुचिरानी, राधा पांडेय आदि मौजूद रहे।

डायट प्राचार्य का घेराव करेगा शिक्षामित्र संघ
जिलाध्यक्ष दीक्षित ने कहा कि प्रथम बैच के करीब 60 समायोजित शिक्षकों को वेतन नहीं मिला है। साथ ही दूसरे बैच के शिक्षकों के प्रमाण पत्रों केसत्यापन का शासनादेश छह माह पहले जारी होने के बाद भी अब तक नहीं कराया जा सका। कहा कि यदि 20 जून तक शैक्षिक प्रमाण पत्रों को सत्यापन कराने के लिए विश्वविद्यालयों में नहीं भेजा गया तो शिक्षामित्र संघ डायट प्राचार्य का घेराव करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें