फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मीटर फीड न होने से रीडिंग हो रही स्टोर, दफ्तरों के चक्कर लगा रहे उपभोक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। ऊर्जा निगम के मीटरों की फीडिंग होने में लंबा समय लग रहा है। मीटर में रीडिंग स्टोर होने से उपभोक्ताओं को दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। अधिकारी स्टाफ न होने की बात कहकर हाथ खड़े कर देते हैं।
विज्ञापन

शहर से लेकर देहात तक प्रत्येक दिन काफी संख्या में नए मीटर लगाए और पुराने बदले जाते हैं। इनकी फीडिंग का कार्य तुरंत नहीं हो रहा। उपभोक्ताओं ने बताया कि 50 मीटर लगने पर मीटर सीलिंग लॉक बुक भर जाती है। इसके बाद एई मीटर परीक्षण करते हैं। फिर सीलिंग लॉक बुक ऑपरेटर के पास फीडिंग के लिए भेजी जाती है। फीडिंग का कार्य समय से पूरा न होने के चलते उपभोक्ताओं के बिल नहीं बन पा रहे। इसके चलते उनके मीटर में रीडिंग स्टोर हो रही है, जिसके चलते उपभोक्ता को चपत लग रही है।
अधिक रीडिंग हाेने और लंबे समय तक बिल जमा न होने से उपभोक्ताओं को कई तरह के शुल्क अतिरिक्त देने पड़ रहे हैं। साथ ही बिल का अधिक बोझ होने से परेशानी आ रही है। ऐसे में उन्हें अधिकारियों के दफ्तर के चक्कर लगाना पड़ रहे हैं।
विज्ञापन


पांच डिवीजन में एक ऑपरेटर
बिजली निगम में स्टाफ नहीं होने का खामियाजा उपभोक्ताओं को सहना पड़ रहा है। पांच डिवीजन में एक ऑपरेटर है। एई मीटर पीसी सागर ने बताया कि पर्याप्त संसाधन न होने के कारण मीटर फीडिंग में समय लग रहा है। उनके पास भी तीन जगह के चार्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें