फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 14 अक्तूबर को आएगी शौर्य जागरण यात्रा

विज्ञापन
शाहजहांपुर के किडजी स्कूल में विश्व हिंदू परिषद की ओर से आयोजित स्थापना दिवस का कार्यक्रम में म
विज्ञापन
शाहजहांपुर। विश्व हिंदू परिषद की ओर से स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन खिरनीबाग स्थित किडजी स्कूल में हुआ। साथ ही अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा से पहले निकलने वाली शौर्य जागरण यात्रा के स्वागत की रूपरेखा तैयार की गई।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता विहिप के प्रांत संगठन मंत्री राजेश ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा से पहले पूरे देश में शौर्य जागरण यात्रा निकाली जाएगी। ब्रज प्रांत की यात्रा पांच अक्तूबर को आगरा से शुरू होकर 14 अक्तूबर को शाहजीपुर महानगर आएगी। बताया कि यात्रा का शहर में भ्रमण व समापन सभा होगी।
उन्होंने हिंदुओं से इस यात्रा में शामिल होने की अपील की है। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष अभिनव ओमर, मंत्री अशनील सिंह, विभाग समरसता प्रमुख ओम गुप्ता, महानगर उपाध्यक्ष शशिकांत वाजपेयी, धर्मेंद्र सिंह, अंशू राजानी, हरीश प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें