क्षेत्र के गांव नेवाजपुर के मोक्षधाम में सर्दी की परवाह किये बगैर नगर विधायक सुरेश खन्ना ने अपने समर्थकों के साथ सफाई अभियान चलाया। इस मौके पर मोक्षधाम में लिंक रोड को बनवाकर फुलवारी लगवाने की घोषणा की। साथ ही मोक्षधाम के जीर्णोद्धार के लिए एक कमेटी बनाकर उसके सौंदर्यीकरण का निर्देश अपने मातहतों को दिया।
बीते दिनों गांव नेवाजपुर गांव के आरबी सिंह के निधन के समय नगर विधायक इस मोक्षधाम में आये थे। यहां झाड़ी और गंदगी देखी थी। उन्होंने अपने ग्रीन सिटी-क्लीन सिटी योजना के तहत बरसते पानी में फावड़े लेकर शनिवार सुबह सात बजे आ गये और मोक्षधाम की सफाई करने में समर्थकों के साथ जुट गए और दो ही घंटे में पूरे मोक्ष धाम का साफ कर दिया। इस मौके पर रोजा के भाजपा नगराध्यक्ष अरविंद शर्मा, अनिल सिंह, अरविंद राजपाल, अविनाश पाल, मनोज सक्सेना, अरुण सिंह, अजय गोलू, सुचित सेठ, अनिल बाजपेयी, छंगे लाल आदि मौजूद रहे।