फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: शाहजहांपुर की ई-बसों का प्रदेश में दूसरा स्थान

Wed, 13 Mar 2024 02:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नगर निगम के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों तक सेवा प्रदान कर रहीं ई-बसों ने लोड फैक्टर के मामले में प्रदेश स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त किया। मंगलवार को समीक्षा बैठक में कमिश्नर बरेली मंडल सौम्या अग्रवाल ने अफसरों की सराहना की।
विज्ञापन


ई-बस सेवा पार्ट-2 के तहत प्राप्त होने वाली 50 बसों के संचालन के लिए मार्गों के निर्धारण के लिए नगर आयुक्त को अधिकृत किया। वर्तमान में 25 ई-बसों का संचालन नगर निगम के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों तक किया जा रहा है, जिससे यात्रियों को वातानुकूलित सफर करने का लाभ मिल रहा है।
आने वाले समय में 50 नई ई-बसों के संचालन प्रस्तावित हैं। इसके लिए हथौड़ा बुजुर्ग क्षेत्र में 0.6800 हेक्टेयर भूमि पर डिपो तथा चार्जिंग स्टेशन का निर्माण भी होगा, जिसके बाद बड़ी तादाद में वातानुकुलित सफर का आनंद लोग ले सकेंगे। नई ई-बसों के संचालन को मार्गों का चयन भी कर लिया गया है। इनमें उचौलिया, रोजा, सेहरामऊ, मोहम्मदी और तिलहर क्षेत्र शामिल हैं।
विज्ञापन




इन मार्गों पर हो रहा संचालन

ककरा स्थित चार्जिंग स्टेशन से पांच मार्गों पर 25 ई-बसों का संचालन हो रहा है। इनमें पुवायां के लिए छह, निगोही तक छह, याकूबपुर को पांच, बड़ागांव तक छह, महिला पॉलिटेक्निक तक दो ई-बसें संचालित हैं। बैठक में पुवायां होते हुए नाहिल व सिंघापुर तक दो ई-बसों का संचालन करने की मांग विधायक चेतराम की ओर से किए जाने का प्रस्ताव भी रखा गया।



2.14 करोड़ से अधिक राजस्व किया प्राप्त

- शाहजहांपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड की ओर से संचालित ई-बसों ने अक्तूबर 2023 से फरवरी 2024 तक कुल 82 प्रतिशत लोड फैक्टर प्राप्त किया। दो करोड़ 14 लाख चार सौ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ, जिसके बलबूते प्रदेश में दूसरा स्थान रहा।





कामता प्रसाद को बनाया गया निदेशक, संदीप का बढ़ा कार्यकाल
- पूर्व निदेशक व नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा का तबादला होने के बाद कामता प्रसाद सिंह ने कार्यभार संभाल लिया, जिन्हें एक फरवरी से शाहजहांपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के निदेशक के रूप में नामित कर दिया गया, जिसका अनुमोदन बोर्ड बैठक में हुआ। इसके साथ ही एसपीवी शाहजहांपुर के लिए चार्टड अकाउंटेंट आमिल अली, कंपनी सचिव दिलीप दीक्षित, प्रबधक संचालन संदीप लाहा का कार्यकाल बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन



-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें